Monday, October 19th, 2026

सट्‌टा पकड़ने गई पुलिस पर हमला,एएसआई सहित दो लोग घायल

ग्वालियर
 कंपू थाना क्षेत्र के तहत गढ्ढे वाले मोहल्ले में सटोरियों पर कार्रवाई करने गए पुलिस कर्मियों पर सटोरियों सहित उनके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। महिलाओं ने पथराव तक किया। हमले में एक एएसआई सहित दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जेएएच में उपचार के लिए भर्ती कराय गया है।

कंपू थाना क्षेत्र के गड्ढे वाले मोहल्ला में एक दुल्लो बाई नामक महिला द्वारा सट्‌टे का अड्‌डा चलाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस की एक टीम एसआई सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में सट्‌टा पकड़ने के लिए पहुंची थी। अभी पुलिस दुल्लो के अड्‌डे पर पहुंची ही थी कि तभी छतों पर छिप कर बैठे महिला और पुरुषों ने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले से पुलिस टीम में भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों ने इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन इस हमले के दौरान एसआई सौरभ श्रीवास्तव पथराव के बीच में घिर गए। वह सिर में पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही अन्य थानों से पुलिस फोर्स वहां पहुंच गया। सबसे पहले घायल हालत में पुलिसकर्मी को वहां से निकाला। साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। इधर सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एडिशनल एसपी, सीएसपी और अन्य थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी महिला दुल्लो सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें थाने ले आई। फिलहाल पुलिस ने दो महिला और 5 पुरुषों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

 

#सट्‌टा पकड़ने

Source : Agency

पाठको की राय