सट्टा-पट्टी के साथ 7 सटोरिए गिरफ्तार
रायपुर
पुलिस ने सट्टा-पट्टी की मिली शिकायतों के बाद अलग-अलग जगहों से 7 सटोरियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से सट्टा-पट्टी के साथ 10 हजार 60 रुपये जप्त भी किए।
गुढि?ारी पुलिस थाना प्रभारी रवि तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार आए दिन लोग सट्टा-पट्टी को लेकर शिकायत करने पहुंच रहे थे। इसी के तहत इन सटोरियो को पकड?े के लिए मुखबिरों को लगाया और उन्हीं की निशानदेही के आधार पर पारस नगर मोहन किराना स्टोर्स के पास रहने वाले जसवंत कुमार और बड़ा अशोक नगर दुर्गा चौक के पास पीछे गली में रहने वाले विनोद बंजारे को बड़ा अशोक नगर से गिरफ्तार किया और उनके पास से 4950 रुपये जप्त किए गए। इसी तरह अशोक नगर शीतला मंदिर के पास रहने वाले टेकराम वर्मा व बड़ा अशोक नगर शंकराचार्य स्कूल के पास रहने वाले बैतल साहू को गोगांव रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया और उनके पास से भी 3650 रुपये जप्त किए। इन चारों सटोरियों के पास से पुलिस ने आठ सट्टा-पट्टी भी बरामद किया।
इसी तरह धरसींवा पुलिस ने भी सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धनेली नाला के पास से शशिकांत चतुवेर्दी व महेंद्र चौक सिलतरा से भुवन प्रसाद बंजारे को सट्टा-पट्टी के साथ गिरफ्तार किया। शशिकांत से 550 रुपये व भुवन से 410 रुपये जप्त किए। वहीं उरला पुलिस ने सरोरा रोड में स्थित मिश्रा ढाबा के पास मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छापापार कार्रवाई करते हुए अवधेश गुप्ता को सट्टा-पट्टा लिखते हुए गिरफ्तार किया और उनके से नगद 500 रुपये भी जप्त किए।

पाठको की राय