सचिन पायलट के जन्मदिन पर बधाई देने उमड़े समर्थक
जयपुर
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पालयट के जन्मदिन पर समर्थकों व शुभचिंतकों ने मंगलवार को उनके जयपुर स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए पायलट को शुभकामनाएं भेजीं।
पायलट ने अपना 44वां जन्मदिन जयपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी निवास पर मनाया। उन्होंने सुबह में स्थित खोले के हनुमान जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा देश–प्रदेश की खुशहाली व सुख-सम्पन्नता की कामना की।
इसके बाद दोपहर में उन्होंने अपने निवास स्थान पर बनाए गए मंच से राज्य भर से आए अपने समर्थकों व शुभचिंतकों की शुभकामनाएं लीं। लोगों ने उन्हें गुलदस्ते, चित्र आदि भेंट कर अपनी बधाई दी। इस दौरान उनके निवास के सामने बड़ी संख्या में समर्थक विशेषकर युवा मौजूद थे।

पाठको की राय