सच क्या है - कुणाल शुक्ला के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला
रायपुर
डूमरतालाब निवासी एक महिला ने सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला और उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये लेने का आरोप लगाते हुए इसकी लिखित शिकायत यहां एसटी-एससी पुलिस में की है। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि रकम वापस मांगने पर उसके साथ जाति सूचक गाली-गलौज और धक्का मुक्की की गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। शिकायत सही पाये जाने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर मामले में कुणाल शुक्ला का कहना है कि धोखाधड़ी, गाली-गलौज को लेकर उनके खिलाफ पुलिस में किसी भी तरह की कोई शिकायत की जानकारी नहीं है। ऐसे में इस मामले में फिलहाल कुछ कहना मुश्किल है।
पीड़ित रानू टंडन ने अपनी शिकायत में कहा है कि पति की मौत के बाद वह नौकरी के लिए भटकती रही। इस दौरान उसके एक पड़ोसी भारत सिंह ने उसे यहां के एक सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला से मिलवाया। सामाजिक कार्यकर्ता ने उसे वन विभाग में नौकरी दिलाने की बात करते हुए ढाई लाख रुपये की मांग की। उसने जेवर बेचकर, उधार और लोन लेकर रुपयों का इंतजाम किया। इसके बाद उसने 25 अक्टूबर 2019 को यह रकम अपने एक पड़ोसी भारत सिंह के साथ शैलेंद्र नगर स्थित उनके घर जाकर उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला को दी, लेकिन महीनों बाद भी नौकरी नहीं लगी।
टंडन ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि वह सामाजिक कार्यकर्ता के घर का कई चक्कर लगाती रही। बाद में उसने नौकरी लगाने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने कहा है कि यहां उसे किसी भी तरह से नौकरी लगाने के लिए हाथ-पांव जोड़ती रही, लेकिन उसकी पत्नी ने पुलिस बुलाने की धमकी देते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया। सामाजिक कार्यकर्ता ने बाल पकडक? धक्का मारते हुए उसके साथ जाति सूचक गाली-गलौज की। इसकी शिकायत उसने एसटी-एससी पुलिस में पहुंचकर रकम वापस दिलाने और संबंधित सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पुलिस का कहना है कि एक सामाजिक कार्यकर्ता और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी और जाति सूचक गाली देने की लिखित शिकायत आई है। महिला की शिकायत पर फिलहाल जांच की जा रही है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पाठको की राय