Tuesday, October 20th, 2026

संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से, 1फरवरी को आम बजट होगा

 नई दिल्ली
संसद का बजट सेशन 29 जनवरी से शुरू हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCPA) ने 29 जनवरी से बजट सत्र की सिफारिश की है। इस बार दो भाग में बजट सत्र चलेगा। पहले 29 जनवरी से 15 फरवरी तक इसके बाद 8 मार्च से अप्रैल 8 तक सत्र चलेगा। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति कोविंद 29 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे और 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होने की संभावना है।

पिछले महीने संसद के शीतकालीन सत्र को कोरोना महामारी के कारण रद्द करना पड़ा था। वित्त मंत्रालय ने पिछले साल अक्टूबर में ही 2021-22 के बजट की तैयारियां शुरू कर दी थीं। इस वर्ष का बजट काफी महत्वपूर्ण है। इस बार कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए महामारी से जूझ रही भारतीय अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों पर गौर करने की जरूरत होगी।

बता दें कि कोरोना के चलते इस बार संसद का शीतकालीन सत्र नहीं बुलाया गया था. सरकार ने कहा था कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण इस बार संसद के शीतकालीन सत्र का आयोजन नहीं होगा. सरकार के इस कदम पर विपक्ष ने जमकर निशाना साधा था. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी चाहते थे कि संसद का सत्र बुलाया जाना चाहिए, ताकि किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सके तथा कानूनों में संशोधन किया जा सके.

 

#संसद

Source : Agency

पाठको की राय