Wednesday, October 21st, 2026

संगठन की ओवरहालिंग शुरू हुई JDU में, एक साथ 41 जिलों के अध्‍यक्ष बदले

पटना
पिछले विधानसभा चुनाव में उम्‍मीदों के अनुसार प्रदर्शन न कर पाने को लेकर जनता दल यूनाइटेड में लगातार मंथन और समीक्षाओं का दौर जारी है। इसके साथ ही संगठन को मजबूती देने के लिए ओवरहालिंग की शुरुआत भी कर दी गई है। पार्टी ने 41 जिलों के अध्‍यक्षों को एक साथ बदल दिया है। नए प्रदेश अध्‍यक्ष उमेश कुशवाहा ने नए जिलाध्‍यक्षों की सूची जारी कर दी है। उन्‍होंने कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों को इसमें स्‍थान दिया है। राजधानी पटना में पूर्व विधायक अरुण मांझी को जिलाध्‍यक्ष बनाया गया है। मुख्‍यालय प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार शुत्रुघ्न कुशवाहा को पश्चिम चंपारण, भीष्म सहनी को बगहा, रतन सिंह पटेल को पूर्वी चंपारण, कमलेश पांडेय को शिवहर, सत्येंद्र कुशवाहा को सीतामढ़ी, अजय चौधरी को दरभंगा, राजेंद्र प्रसाद यादव को सुपौल, सत्येंद्र कामत को मधुबनी, आशीष कुमार पटेल को अररिया, नौशाद आलम को किशनगंज, श्रीप्रसाद महतो को पूर्णिया, शमीश इकबाल को कटिहार, मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी को मधेपुरा, चंद्रदेव मुखिया को सहरसा, मनोज कुमार को मुजफ्फरपुर, संजय चौहान को गोपालगंज, विशाल सिंह राठौर को सारण,  उमेश ठाकुर को सिवान, सुभाषचंद्र सिंह को वैशाली, अश्वमेघ देवी कीे समस्तीपुर, रुदल राय को बेगूसराय, बबलू मंडल को खगडिय़ा, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा को नवगछिया, पंचम श्रीवास्तव को भागलपुर, अमरेंद्र कुमार सिंह को बांका, संतोष सहनी को मुंगेर, रामानंद मंडल को लखीसराय, रणधीर कुमार उर्फ सोनी मुखिया को शेखपुरा, सलमान रागिब को नवादा, सियाशरण ठाकुर को नालंदा, संजय सिंह को भोजपुर, संतोष कुमार निराला को बक्सर, नागेंद्र चंद्रवंशी को रोहतास, इसरार खां को कैमूर, मंजू देवी को अरवल, विश्वनाथ सिंह को औरंगाबाद, राहुल शर्मा को जहानाबाद, शंभु शरण को जमुई और द्वारिका प्रसाद को गया का जिला जेडीयू का अध्यक्ष बनाया गया है।

हाल में नीतीश ने छोड़ा था राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का पद
अभी हाल में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने जद यू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का पद छोड़कर आरसीपी सिंह को कमान सौंप दी थी। प्रदेश अध्‍यक्ष अध्‍यक्ष बशिष्‍ठ नारायण सिंह ने भी सेहत का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया। उनकी जगह उमेश कुशवाहा को प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया गया। अब एक साथ 41 जिलाध्‍यक्षों को बदलकर पार्टी ने संगठन में पूरी ओवरहालिंग का संदेश दिया है। सूत्रों का कहना है कि बहुत जल्‍द पार्टी में कई अन्‍य स्‍तरों पर बदलाव देखने को मिल सकता है।

 

 

#संगठन

Source : Agency

पाठको की राय