Monday, October 19th, 2026

श्रीराम मंदिर के लिए सरगुजा में निधि समर्पण अभियान 15 से होगा शुरू

अंबिकापुर
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए देश पर के राम भक्तों से सहयोग निधि प्राप्त करने के लिए समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में सरगुजा में भी श्रीराम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरूआत 15 जनवरी से शुरू होगा जो माघ पूर्णिमा तक चलेगा।

अभियान के सरगुजा जिला संयोजक अशोक अग्रवाल ने बताया कि देश के अधिकतर गांवों व शहरों में चलने वाले इस अभियान में राम भक्तों द्वारा मंदिर निर्माण हेतु स्वैच्छिक रूप से आर्थिक सहयोग दिया जाता है तो उसे स्वीकार किया जाएगा। इसके लिए 10 हजार एक सौ व 11 हजार के कूपन उपलब्ध रहेंगे। करोड़ों घरों में भगवान के दिव्य मंदिर की तस्वीर पहुंचाई जाएगी। 500 वर्षों से हिंदू समाज श्रीराम मंदिर निर्माण की प्रतीक्षा में था। पूरे देश के साथ समस्त विश्व के हिंदुओं का सपना अब साकार होने जा रहा है। श्रीराम मंदिर निर्माण आंदोलन के नायक अशोक सिंघल, रामचंद्र दास ,परमहंस महंत, अवैद्यनाथ के संघर्ष को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उनका सदियों का सपना अब सरकार होने जा रहा है।श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण अभियान के तहत कार्यकर्ता घर घर जाएंगे।

यह अभियान 15 जनवरी से चालू होगा व माघ पूर्णिमा तक जारी रहेगा। श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण समिति अभियान के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संयोजक अशोक अग्रवाल सहसंयोजक राम प्रसाद गुप्ता ,रवि भूषण पांडे रोहित शरण सिहदेव, अरविंद मिश्रा, गौतम विश्वकर्मा, नीलेश तिवारी, हिसाब प्रमुख -भोलानाथ गुप्ता,भरत सिंह, संतोष गुप्ता, कार्यालय प्रमुख चंद्रशेखर, जवाहर वर्मा ,खंड संयोजक - नरेंद्र सिन्हा, जय सियाराम विश्वकर्मा,सत्यनारायण तिवारी, बंसल प्रशांत,चरण दास महंत,अंजनी शाह, सिविल सर्जन पैकरा, विश्वनाथ सिंह , ठाकुर राम, अजय मिश्रा, सुभाष चंद्र अग्रवाल व समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय