श्रमिकों को नहीं मिल रहा कलेक्टर दर से मजदूरी,मंत्री ने कहां जांच करवायेंगे
धरसींवा। विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने आज फिर मजदूरों को कलेक्टर दर पर वेतन के साथ-साथ स्थानीय लोगो को रोजगार को लेकर सवाल उठाया।श्रीमती शर्मा ने कहा कि उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों की अहम भूमिका होती है,और आज वही शोषण का शिकार हो रहा है उन्हे कलेक्टर दर पर ही मजदूरी नही मिल रहा है। इन तमाम शिकायतों को विधानसभा मे उठा कर संबंधित विभाग को भी आड़े हाथों लिया।
विधानसभा सत्र में लगातार किसानों के हित में आवाज उठाने के साथ विधानसभा में मजदूरों को लेकर सवाल पूछा कि धरसींवा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया है,जहाँ काफी संख्या में मजदूर कार्य करते हैं लेकिन आज तक मजदूरों को उनका हक यानी कलेक्टर दर पर उनको मजदूरी क्यों नही मिलता,बड़ी-बड़ी कंपनियां मजदूरों का खुलेआम शोषण करती हैं, विधायक श्रीमती शर्मा ने स्थानीय लोगों के रोजगार के संदर्भ में भी सवाल उठाया,विधायक ने पूछा कि छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी कंपनियों में बड़ी पदों पर क्यों नहीं रखे जाते जिससे स्थानीय लोगों में रोष है।नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि यह वास्तव में गंभीर समस्या है। अगर ऐसा कंपनियों के द्वारा किया जा रहा है तो उस पर जांच करवा करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

पाठको की राय