Tuesday, October 20th, 2026

श्योपुर शहर में सफाई अभियान आज से होगा शुरू, पुल दरवाजे से कार्यवाही प्रारंभ की जावेगी

श्योपुर
कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में श्योपुर शहर में सफाई अभियान का शुभारंभ 05 जनवरी 2021 को प्रातः 08 बजे से पुल दरवाजा से प्रारंभ किया जावेगा। इस सफाई अभियान के महिला बाल विकास विभाग द्वारा अपने अमले के माध्यम से सहयोग किया जावेगा।

कलेक्टर श्रीवास्तव ने नगरपालिका की सीएमओ सुमिनी अग्रवाल को निर्देश दिये कि श्योपुर शहर के सफाई अभियान निरंतर चलाया जावे। जिसमें विभिन्न विभागो के अमले का कार्यक्रम निर्धारित कर सहयोग लिया जावे। जिससे श्योपुर स्वच्छता की दिशा में आगे बढ सकें।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय