Thursday, October 22nd, 2026

शुभमन गिल की पारी ने ऑरेंज कैप की रेस को बनाया रोमांचक, जोस बटलर बने हुए हैं सबके 'बॉस'

मुंबई
 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 16वां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात के ओपनर शुभमन गिल ने 96 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 59 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्का लगाया। गिल की इस पारी ने अब ऑरेंज कैप (IPL 2022 Orange Cap) की रेस को काफी रोमांचक बना दिया है। गिल अब तीन मैचों में 180 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर का ऑरेंज कैप पर अब भी कब्जा बना हुआ है। बटलर अभी तक इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 200 रनों का आंकड़ा पार कर रखा है।
 

गिल के बाद पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टन भी 4 मैचों में 162 रनों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। लिविंगस्टन ने गुजरात के खिलाफ 27 गेंदों पर सात चौके 4 छक्कों की बदौलत 64 रनों की पारी खेली थी। लखनऊ सुपर जायन्ट्स के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक 4 मैचों में 149 रनों के साथ चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के ​ईशान किशन भी 3 मैचों में 149 रनों के साथ टॉप-5 में पांचवें नंबर पर हैं। 

 

#शुभमन गिल

Source : Agency

पाठको की राय