Wednesday, October 21st, 2026

शुभमन गिल पहुंचे सिडनी, बाहर न निकलने की सलाह

 
नई दिल्ली

मेलबर्न में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया सिडनी पहुंच चुकी है. सिडनी में भारतीय टीम को 7 जनवरी से तीसरा टेस्ट मैच खेलना है. भारतीय टीम सोमवार शाम को मेलबर्न से सिडनी पहुंची और टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल ने वहां पहुंचकर अपनी फोटो अपलोड की. हालांकि शुभमन गिल जैसे ही सिडनी पहुंचे उन्हें होटल से बाहर जाकर रेस्टोरेंट में लंच या डिनर ना करने की सलाह मिलने लगी. आइए आपको बताते हैं मामला क्या है?

 शुभमन गिल की सिडनी पहुंचने की तस्वीर उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर ने अपने ट्विटर पेज पर अपलोड की, जिसके बाद भारतीय फैंस उन्हें सिडनी में शतक लगाने की बात कहने लगे. वहीं कुछ फैंस ने तो गिल को यहां तक कह दिया कि वो टीम होटल से बाहर ना जाएं और रेस्टोरेंट से दूर रहें.

 

#शुभमन गिल

Source : Agency

पाठको की राय