शिक्षक ने किया नाबालिग छात्रा से बलात्कार, गिरफ्तार
राजनांदगांव
शिक्षक को हम भगवान के रुप में पूजते है और जब वही भक्षक बन जाए तो शिक्षक के ऊपर से विश्वास उठना लाजमी है। ताजा मामला घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम चंवरढाल का है जहां पर शिक्षक ने गाईड देने के बहाने शाला में बुलाया और बलात्कार की घटना अंजाम दिया। ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और सभी ने मिलकर शिक्षक की जमकर धुनाई किया और उसके बाद घुमका पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ भादंवि की धारा 376 एवं पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
घुमका थाना क्षेत्र के चंवरढाल स्कूल में पदस्थ शिक्षक दुर्गेश यादव ने हायर सेकंडरी की छात्रा को नोट्स देने के बहाने फोन किया। उसे शुक्रवार, 22 जनवरी को अकेले स्कूल आने की बात कही। शिक्षक की बातों में विश्वास करते हुए छात्रा स्कूल पहुंच गई। तब पूरे स्कूल में शिक्षक के अलावा कोई भी मौजूद नहीं था। आरोपी शिक्षक दुर्गेश ने छात्रा को स्कूल के क्लास रूम में ले गया। जहां उसे धमकाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
रेप पीड़ित छात्रा जब स्कूल परिसर से निकली, तब ग्रामीणों को उक्त घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने छात्रा की हालत देखने के बाद आरोपी शिक्षक को घेरकर स्कूल पहले तो उसकी जमकर धुनाई की गई और करीब तीन घंटे तक शिक्षक दुर्गेश को क्लासरूम में ही बंद रखा गया। पीड़िता के परिजन नजदीक के गांव की रहने वाली है, जिनके माता-पिता धान बेचने दूसरे गांव गए हुए थे। शाम में शिक्षक के माफी मांगने और पीड़िता के घर जाने की जिद को देखते हुए ग्रामीणों ने शिक्षक दुर्गेश को छोड़ दिया।
पीड़ित छात्रा जैसे-तैसे अपने गांव पहुंची। रात में जब धान बेचकर उसके माता-पिता घर लौटे तब छात्रा ने पूरे घटना की जानकारी दी। इसके बाद शनिवार को पीड़िता के परिजन आसपास के ग्रामीणों के साथ घुमका थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने छात्रा का बयान लिया। छात्रा ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक दुर्गेश यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर देर शाम हिरासत में भी ले लिया।

पाठको की राय