Tuesday, October 20th, 2026

शहीद कर्नल संतोष बाबू को मिल सकता है महावीर चक्र

नई दिल्ली
बीते साल गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए शहीद होने वाले कर्नल संतोष बाबू को महावीर चक्र से सम्मानित किया जा सकता है। हर साल 26 जनवरी के मौके वीरता पुरस्कारों का ऐलान होता है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस बार यह पुरस्कार कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत मिल सकता है। संतोष बाबू के अलावा गलवान घाटी झड़प में चीनी सेना का डटकर मुकाबला करने वाले कई जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड से नवाजा जा सकता है। सेना में परमवीर चक्र के बाद महावीर चक्र सबसे बड़ा सम्मान होता है। बता दें कि पिछले साल 15-16 जून की रात पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में एएलसी पर हुई झड़प में कर्नल समेत भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।

73 जवानों को मिलेगा अग्निशमन मेडल
इसके अलावा 73 जवानों को अग्निशमन मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 8 जवानों को उनकी साहस और वीरता के लिए राष्ट्रपति के फायर सर्विस मेडल से नवाजा जाएगा जबकि 2 जवानों को फायर सर्विस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

14 अग्निशमन कर्मियों को विशिष्ट सेवा अवॉर्ड
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के फायर सर्विस मेडल से 14 जवान और सराहनीय सेवा के लिए फायर सर्विस मेडल से 50 जवानों को चुना गया है। इनके अलावा 54 जवान होम गार्ड और सिविल डिफेंस मेडल से नवाजा गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय