शर्मसार करने वाली राजधानी की दो घटनाएं
रायपुर
शर्मसार करने वाली राजधानी की दो घटनाएं हैं। एक मासूम बच्चे के साथ तो दूसरी शादीशुदा महिला के साथ घटित हुई है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
राजधानी के विनोबा भावे नगर में एक बच्चे के साथ जबरदस्ती समलैंगिक संबंध बनाने की घटना सामने आई है। इस हैवानियत के शिकार बच्चे के माता-पिता ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर पुलिस एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,मेडिकल टेस्ट कराये जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
राजा तालाब इलाके में स्थित विनोबा भावे नगर में रहने वाले 8 साल के बच्चे के साथ यह घटना घटी है। इसी इलाके में उमेश ठाकुर रहता है। पेशे से ड्राइवर उमेश बच्चे पर बुरी नियत रखता था। कुछ दिन पहले उसने बच्चे को गलत नियत से छूने की कोशिश की थी। बुधवार को बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी उमेश की नजर बच्चे पर पड़ी। उसने 8 साल के बच्चे के सिर के बाल पकड़े और जबरदस्ती अपने साथ ले गया।आरोपी ने पास के ही एक मंदिर के पीछे ले जाकर उसने बच्चे के साथ जबरदस्ती समलैंगिक संबंध बनाए। बच्चा चिल्लाने लगा तो उमेश ने उसे जान से मारने का डर दिखाया। बाद में घर आकर मां को सब कुछ बताया। पुलिस के पास आकर परिवार ने शिकायत दर्ज करवाई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तगड़ी घेरेबंदी की और आरोपी उमेश ठाकुर पकड़ा गया।
वहीं दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटापारा इलाके का है। जहां से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक विवाहिता महिला के साथ शादी का झांसा देकर आरोपी संबंध बनाते रहा। कोतवाली थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि महिला 2010 में छोटापारा में रहती थी जहां इसका अफेयर आरोपी के साथ हो गया था। तब महिला के पति ने उसे छोड़ दिया। उसके बाद महिला ने आरोपी के साथ रहना शुरू किया और जब महिला ने शादी की बात कही तो आरोपी बिस्कुट सिक्का ने शादी करने से मना कर दिया तो महिला ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पाठको की राय