व्यापमं: प्राइमरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट मार्च तक टला !
भोपाल
व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की आज होने वाला प्राइमरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट मार्च तक टलता दिखाई दे रहा है। व्यापमं स्कूल शिक्षा विभाग को परीक्षा कराने के लिए फरवरी और मार्च के साथ अप्रैल तक परीक्षा कराने का कार्यक्रम भेज दिया है। परीक्षा में करीब छह लाख 57 हजार 626 उम्मीदवार शामिल होंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग व्यापमं ने संविदा वर्ग एक और दो परीक्षा लेने के बाद भर्ती नहीं कर सका है। इसलिए स्कूल शिक्षा विभाग ने व्यापमं को प्रायमरी शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने से रोक दिया है। हालांकि परीक्षा रोकने का कारण स्कूल शिक्षा विभाग सार्वजनिक नहीं कर रहा है। इसलिए व्यापमं ने आज से शुरू होने वाली परीक्षा को स्थगित कर आगामी तीन माह में आयोजित कराने का कार्यक्रम विभाग को भेज दिया है। व्यापमं ने अपनी वेबसाइट से परीक्षा की तिथि को हटा दिया है। हालांकि व्यापमं के पुलिस विभाग की आरक्षक भर्ती परीक्षा छह मार्च से कराना है। इसलिए इसमें लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे। इसलिए व्यापमं फरवरी, मार्च के साथ अप्रैल तक परीक्षा कराने का कार्यक्रम संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा कराने की तिथि का चयन किया है।
व्यापमं वर्ग एक और दो की परीक्षा कराकर मेरिट सौंप चुका है, लेकिन विभाग उनकी भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर सका है। वर्ग दो में पचास फीसदी उम्मीदवारों का महज सत्यापन ही हो सका है। ऐसी सूचना दी जा रही है कि विभाग भर्ती प्रक्रिया को आगामी सत्र के प्रवेश के दौरान करेगा। इसी दौरान प्रायमरी शिक्षक पात्रता परीक्षा भी कराई जा सकती है।
कोरोना संक्रमण को देखत ेहुए व्यापमं साढे छह लाख उम्मीदवारों की परीक्षा डेढ़ माह में पूरी करा पाएगा। उक्त उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल करने व्यापमं ने परीक्षा केंद्र के अलावा पेपर तक तैयार करा लिए हैं। विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद ही व्यापमं सभी योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी करेगा।

पाठको की राय