Tuesday, October 20th, 2026

वैक्सीन की दूसरी खेप लेकर इंडिगो की फ्लाइट पहुंची रायपुर

रायपुर
कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खेप लेकर मुंबई से इंडियो की फ्लाइट रायपुर पहुंची जिसका पानी की बौछारों के साथ स्वागत किया गया। इस दूसरी खेप में वैक्सीन के 23 बॉक्स आए।

मुंबई से इंडिगो की 464 नंबर की फ्लाइट से यह वैक्सीन बुधवार की दोपहर में स्वामी विवेकानंद टर्मिनल पर पहुंची। जैसे ही एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड हुई वहां उपस्थित कर्मियों ने उसका वाटर कैनन सैल्यूट से स्वागत किया। इस दूसरी खेप में वैक्सीन के 23 बॉक्स पहुंचे है। इससे पहले 14 जनवरी को पहली खेप में वक्सीन के 27 बॉक्स आए थे।

 

#वैक्सीन

Source : Agency

पाठको की राय