Tuesday, October 20th, 2026

वेस्ट यूपी: 12 जिलों में सामान्य होंगे जिपं अध्यक्ष, एससी पुरुष के लिए एक सीट भी रिजर्व नहीं

मेरठ
यूपी पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav 2021) के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण का एलान होने से वेस्ट यूपी की तस्वीर साफ हो गई है। वेस्ट यूपी में सामान्य के लिए 12 सीट, पिछड़ा वर्ग और महिला के लिए दो-दो सीट, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए पांच सीट आरक्षित रहेगी। जबकि एससी पुरुष के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी आरक्षित नहीं की गई है। अलबत्ता एससी महिला के लिए जरूर दो सीट रिजर्व रखी गई है। वेस्ट यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के रिजर्वेशन पर हर किसी की नजर थी। पंचायत चुनाव में दिलचस्पी रखने वालों से साथ भी सियासी दलों की नजर जारी लिस्ट पर थी, क्योंकि ज्यादातर सीटों पर दावेदार काफी दिन से सक्रिय थे। हर सियासी दल हर जिले में अपनी जीत तय करने के लिए रणनीति बना रहा था, लेकिन आरक्षण जारी होने से कई लोगों के समीकरण बिगड़ गए तो कई की मुराद पूरी हो गई, उनके यहां जश्न का माहौल है।

वेस्ट यूपी की ये है रिजर्वेशन की तस्वीर
वेस्ट यूपी के प्रमुख जिलों मेरठ, मुरादाबाद बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़ ,हाथरस, आगरा और मथुरा में सामान्य जाति का जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जाएगा। इन सीटों को अनारक्षित रखा गया है।

शामली और बागपत एससी महिला के लिए रिजर्व
इसी तरह सहारनुपर और मुजफ्फरनगर सीट को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, संभल, हापुड़, एटा बरेली और बदायूं को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए कासगंज और फिरोजाबाद महिला के लिए, शामली और बागपत एससी महिला के लिए रिजर्व रखा गया है। जबकि एससी पुरुष के लिए कोई नहीं रिजर्व नहीं की गई है।

रिजर्वेशन की तस्वीर साफ
इसी तरह ब्लाक प्रमुख और ग्राम प्रधानों के लिए भी आरक्षण जारी होने से रिजर्वेशन की तस्वीर काफी साफ हो गई। अब सिर्फ जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधानों के लिए आरक्षण का एलान होना बाकी है।

 

#वेस्ट यूपी

Source : Agency

पाठको की राय