Friday, October 23rd, 2026

वृद्धजनों के अनुभवों से लें सीख : वन मंत्री डाँ. शाह

भोपाल

वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि वृद्धजन समाज के मार्गदर्शक है, इनके अनुभवों से सीख लेकर प्रत्येक क्षेत्र में कामयाबी मिल सकेगी। वन मंत्री अनूपपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 36 वृद्धजन को सहायक उपकरण प्रदान कर सम्मानित कर रहे थे।

वन मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि वृद्धजनों के कल्याण के लिए सामाजिक न्याय विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को प्रताड़ित करने पर शासन द्वारा कानूनी प्रावधान किये गए हैं, पर इसके साथ ही उनकी सतत रूप से देखभाल करने की जरूरत है।

सांसद श्रीमती हिमाशी सिंह और अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

 

#वृद्धजनों के अनुभवों

Source : Agency

पाठको की राय