वुहान में कोरोना ने अनुमान से 500 प्रतिशत ज्यादा नुकसान पहुंचाया-WHO
वॉशिंगटन
चीन के वुहान शहर में जांच करने वाले विश्व स्वास्थ्य संगठन के दल ने वुहान में कोरोना वायरस को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। WHO जांच दल ने कहा कि उन्हें ऐसे संकेत मिले हैं कि वुहान में कोरोना वायरस ने अनुमान से 500 प्रतिशत ज्यादा कहर बरपाया था। जांचकर्ता पीटर बेन इमबरेक ने कहा कि वुहान में दिसंबर में ही कोरोना वायरस फैल रहा था जो नई जानकारी है।
पीटर बेन ने अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन से बातचीत में कहा कि वुहान में दिसंबर में कोरोना का फैलना नया खुलासा है। चीनी वैज्ञानिकों ने डब्ल्यूएचओ की जांच टीम को बताया कि दिसंबर में ही वुहान में कोरोना वायरस के 174 केस आ गए थे। डब्ल्यूचओ ने बताया कि दिसंबर में ही वुहान में कोरोना वायरस के 13 अलग-अलग जेनेटिक सिक्वेंस आ गए थे। कोरोना वायरस के जेनेटिक सिक्वेंस में यह बदलाव सामान्य है और जैसे-जैसे वायरस फैला और दोबारा पैदा हुआ, यह बदलता गया।
दिसंबर में ही वुहान में कोरोना वायरस के 1000 केस
इससे यह भी संकेत मिलता है कि कोरोना वायरस अनुमान से और ज्यादा पहले फैल रहा था। यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के वायरोलॉजिस्ट एडवर्ड होम्स ने कहा, 'वुहान में दिसंबर 2019 के कोरोना वायरस के नमूनों में जेनेटिक विविधता थी। इससे ऐसा लगता है कि यह उसी महीने में लंबे समय से फैल रहा था।' इस खुलासे से यह स्पष्ट हो गया कि कोरोना वायरस संभवत: दिसंबर से पहले ही दुनियाभर में फैल रहा था।

पाठको की राय