Wednesday, October 21st, 2026

वीडियो वायरल होने के बाद कोण्डागांव अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

कोण्डागांव
कोण्डागांव के शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र दुबे का एक युवती के साथ अश्लील वीडियो चैट वायरल हुआ था कि बदले नाटकीय घटनाक्रम के बीच दुबे ने व्यक्तिगत कारण बताते हुए शहर कांगे्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान को व्हाट्सएप के माध्यम सौंपा है। न तो पार्टी के कोई नेता और न ही पुलिस ने इस मामले पर अभी तक कुछ कहा है, केवल वायरल वीडियो के आधार पर चर्चा हो रही है।

वायरल वीडियो कोंडागांव से कांग्रेस के शहर अध्यक्ष जितेंद्र दुबे का बताया गया है. इस वीडियो में शहर अध्यक्ष जितेंद्र दुबे किसी युवती से वीडियो कॉल पर बातें करते हुए अश्लील हरकतें करते नजर आए. वीडियो कैसे और कहां से वायरल हुआ इसकी अधिकृत जानकारी किसी ने नहीं दी है।

 

#वीडियो वायरल

Source : Agency

पाठको की राय