Tuesday, October 20th, 2026

विस अध्यक्ष सोमवार को करेंगे कैलेंडर का विमोचन

रायपुर
छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सोमवार 4 जनवरी को पूर्वान्ह 10.30 बजे विधान सभा परिसर स्थित समिति कक्ष क्रमांक 1 में छत्तीसगढ़ विधान सभा के वर्ष 2021 के कैलेण्डर का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष, मंत्रीगण, विधान सभा उपाध्यक्ष एवं विधायकगण भी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि 4 जनवरी  को डॉ. चरणदास महंत का छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष के रूप में दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है।

 

#विस अध्यक्ष

Source : Agency

पाठको की राय