विधानसभा अध्यक्ष का पद विंध्य के नेता को मिल सकता है
भोपाल
22 फरवरी से मध्यप्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Assembly) का बजट सत्र (Budget Session 2021) शुरु होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले एक बार फिर विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष (Assembly Speaker and Deputy Speaker के चुनाव की चर्चाएं तेज हो गई है। अटकलें लगाई जा रही है कि मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) और BJP प्रदेश कार्यकारिणी के बाद लगातार बन रहे दबाव और नाराजगी के चलते विधानसभा अध्यक्ष का पद विंध्य के खाते में जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो 17 साल में पहला मौका होगा जब विंध्य का कोई नेता सदन में अध्यक्ष पद पर बैठेगा।
सूत्रों का कहना है कि नए स्पीकर के बारे में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव से भी बात होगी। इस संभावना पर भी विचार हो रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का नाम तय करते समय मंत्रिमंडल की बची हुई सीटों को भी भरने के लिए नाम तय हों। इसकी पीछे बड़ी वजह यह है कि विंध्य में अध्यक्ष पद जाता है तो यहां से मंत्री पद के दावेदार राजेंद्र शुक्ला, नागेंद्र सिंह नागोद, नागेंद्र सिंह गुढ़ की राह मुश्किल हो जाएगी।

पाठको की राय