Tuesday, October 20th, 2026

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज राज्यसभा में देंगी बजट पर चर्चा का जवाब

 
नई दिल्ली।

उच्च सदन में बजट सत्र का पहला चरण आज ही संपन्न हो जाएगा। कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 2 महीनों से भी ज्यादा वक्त से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच शुरू हुए संसद के बजट सत्र में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है।विपक्ष के नेताओं ने बजट पेश किए जाने के दौरान भी नारेबाजी की और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई। इस बीच कृषि कानूनों को लेकर मचे घमासान के बीच राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को घेरते हुए किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की। पढ़िए, संसद का लाइव अपडेट। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की बिक्री को लेकर टीएमसी सांसद अबीर रंजन विश्वास ने राज्यसभा में दिया जीरो आवर नोटिस।राज्यसभा की बैठक अब शनिवार को नहीं होगी।
 

 

#वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Source : Agency

पाठको की राय