Wednesday, October 21st, 2026

विजयभाई पटोलावाला का एग्जिबिशन होटल सेलीब्रेशन में हुआ शुरू

रायपुर
विजय भाई पटोलावाला का एग्जिविशन संडे को होटल सेलिब्रेशन में शुरू हुआ,पहले ही घंटे में सारे स्टाल में कस्टमर  जितनी संख्या में पहुंचे थे जिन्हे देखकर तो लग रहा था कि उन्हे इसी का इंतजार था। इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी में डाक्टर सोनिया स्वर्णकार,श्रीमती अलिशा विग,ऋचा पामनानी ने दीप प्रज्वलन कर एग्जिविशन के प्रमुख विजय भाई पटोलावाला को शुभकामनाएं दी। यहां मुख्य रूप से पटोला की साडिय़ां,बंधेज,बनारसी,सूट्स, दुपट्टे, टाप्स,डे्रस मटेरियल्स में करीब 50 वेरायटीज हैं। लगभग 27 स्टाल हंै,यदि खुबसूरत व महीन साड़ी की बात करें तो छह हजार से लेकर एक लाख 9 हजार रुपए तक की साडिय़ां यहां पर उपलब्ध है। कुर्ती,टाप्स,सूट्स की वेरायटिंयां भी एक से बढ़कर एक है। रूमाल जिसे आप पूजा के लिए या विशेष तौर पर मफलर के रूप में उपयोग कर सकते हैं 2000 रुपए की है, देखकर ही लेने का मन करता है। पर्स सिल्क का भला कहीं देखा नहीं होगा,मोती के संग ऐसा पिरोया गया है तीन अलग वेरायटी में 2500 से 5000 रुपए तक की है।

पटोला की साडिय़ां केवल नाम से ही लोग खरीदी करते हैं। एक बार फिर इसी हैंडलूम कारीगरी का बेजोड़ व विविध कलेक्शन लेकर अपने दो दिवसीय एग्जिबिशन में पटोलावाला, जेल रोड स्थित होटल सेलिब्रेशन में रविवार व सोमवार को उपस्थित रहेंगे। यह एग्जिबिशन 14 व 15 फरवरी के लिए है। वैवाहिक कलेक्शन इस बार की एग्जिबिशन का मुख्य आकर्षण है।

वैवाहिक वस्त्रों का संपूर्ण संग्रहण इस एग्जिबिशन में महिलाओं को देखने और खरीदने का पूरा अवसर मिलेगा। इस एग्जिबिशन में गुजरात के कच्छ और राजकोट के हस्तकारीगरों के द्वारा निर्मित किए गये वस्त्रों की संपूर्ण और विशाल रेंज एग्जिबिशन में प्रदर्शित है। एग्जिबिशन का समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक है। एग्जिबिशन में न्यूनतम दर से लेकर अधिकतम दरों पर विभिन्न प्रकार के पटोला के डिजानयर व नवीनतम फैशनवाले परिधान उपलब्ध हैं।  यह भी विदित हो कि देश भर में विजयभाई पटोलावाला के वस्त्र अपनी गुणवत्ता, वेरायटी, कारीगरी व खुबसूरती के लिए पहचाने जाते हैं।

कोरोनाकाल के बाद शहर की पहली बड़ी एग्जिविशन होगी जहां महिलाओं ने अपनी मनपसंद खरीदी की। वेडिंग सीजन के लिए यहां खास कलेक्शन रखा गया है। शंकरनगर से पहुंची रश्मि व दीप्ति ने नपे तुले शब्दों में कहा कि  भा गया पटोलावालाा..। एग्जिविशन की जानकारी उन्होने पटोलावाला के वेबसाइट से ले ली थी और कहीं साडिय़ां छट न जाए इसलिए वे पहले घंटे में ही खरीदी करने पहुंच गई। देश और विदेश की नामचीन हस्तियां,कलाकार, कापोर्रेट सेक्टर से जुड़े परिवार के लोग भी पटोलावाला के परिधानों  के दीवाने हैं।

क्या है इसकी खूबियां यह पटोलावाला की साडिय़ां पहनने वाले बखूबी बता सकते हैं। कुछ साडिय़ों को तो बनाने में तीन से छह महीने तक का समय भी लग जाता है। मशीनरी युग में लोग इसे सुनकर चौक जाते हैं लेकिन यही तो है पटोलावाला की पहचान व खासियत। अब कोई कहे कि इसकी कीमत 30 हजार, 50 हजार,1 लाख कैसे है तो स्वाभाविक है कि इसमें हुए हैंड वर्क की खूबसूरती किसी अन्य वेरायटी में नहीं मिलेगी। हालांकि इससे कम दरों की साडिय़ां भी एग्जिबिशन में उपलब्ध हैं। सामान्य साडिय़ोंं की तरह इसकी लंबाई व बजन है।

 

#विजयभाई पटोलावाला

Source : Agency

पाठको की राय