विजय हजारे टूनार्मेंट खेलने से पहले छत्तीसगढ़ के क्रिकेटरों का तीन बार होगा कोरोना टेस्ट
रायपुर। 20 फरवरी से शुरू होने जा रहे विजय हजारे टूनार्मेंट खेलने से पहले छत्तीसगढ़ की टीम के खिलाडि?ों को तीन बार अपना कोरोना टेस्ट कराना होगा। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने छत्तीसगढ़ टीम की घोषणा कर दी है और टीम की कमान हरप्रीत सिंह भाटिया को दी गई, बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ की टीम को एलीट ग्रुप ए में रखा है।
छत्तीसगढ़ की टीम का पहला मुकाबला 20 फरवरी को गुजरात, 22 को हैदराबाद, 24 को गोवा, 26 को वड़ोदरा तथा 28 फरवरी को त्रिपुरा की टीम से होगा और सभी मुकाबले सूरत में खेले जाएंगे। टीम शुक्रवार को सूरत के लिए रवाना होगी, जहां खिलाडि?ों को छह दिनों तक क्वारंटीन किया जाएगा। इसके बाद दो अभ्यास मैच होंगे। टूनार्मेंट में गुजरात, हैदराबाद, गोवा, वड़ोदरा और त्रिपुरा की टीमें शामिल हैं। टूनार्मेंट खेलने से पहले खिलाडि?ों का तीन बार कोरोना टेस्ट किया जाएगा, इसके बाद ही ग्राउंड पर खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा घोषित टीम में हरप्रीत सिंह भाटिया (कप्तान), अजय मंडल, अमनदीप खरे, अनुज तिवारी, आशीष पांडेय, आशुतोष सिंह, जीवनजोत सिंह, मोहम्मद शाहबाज हुसैन (विकेट कीपर) ओंकार वर्मा, पंकज राव, पवनदीप सिंह, रवि कुमार सिंह, ऋषभ तिवारी, शाकीब अहमद, शशांक चंद्राकर, शशांक सिंह, शुभम सिंह, सौरभ मजुमदार, शुभम अग्रवाल, सुमित रुईकर, वीरप्रताप सिंह और विशाल सिंह कुशवाहा शामिल है।

पाठको की राय