Tuesday, October 20th, 2026

वार्डबॉय रामप्रसाद व डॉ. परगनिहा को लगेगा पहला टीका

रायपुर
छत्तीसगढ़ में भी कोरोना वैक्सीनेशन की शुरूआत शनिवार, 16 जनवरी से हो रही है। राजधानी में पहला टीका अंबेडकर अस्पताल के 30 साल के वार्डबॉय रामप्रसाद को लगाया जाएगा। इसके अलावा एमडी डॉ. राजेंद्र परगनिहा, सिविल सर्जन डॉ. पीके गुप्ता व एम्स डायरेक्टर डॉ. नितिन एम. नागरकर का नाम भी पहले वैक्सीनेशन सूची में शामिल है।

राज्य में कुल 99 टीकाकरण केंद्र बनाए गए है जहां इस कार्यक्रम को विधिवत लागू किया जा रहा है। पहले दिन कुल 5 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन का टीका सुबह 9 से शाम 5 बजे तक लगाया जाएग। रायपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर के महारानी मेडिकल कॉलेज में इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा 23, दुर्ग में 21, बिलासपुर में 19 बूथ  से लांचिंग हो रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय