वाराणसी कैंट थाना पहुँच कर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने जानी पीड़िता से फोन पर जानी हकीकत
वाराणसी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रविवार को काशी आए अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी पहुंचे देर रात वाराणसी के कैंट थाने का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान सबसे पहले महिला हेल्प डेस्क से शिकायत करने वाली सुमन कुमारी से मामले की जानकारी ली।
विस्तार से बात करते हुए मामले के निस्तारण और जांच से संतुष्ट होने के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही पूरे शहर में दर्जन भर और चौकियों को सृजित करने को एसपी सिटी को निर्देशित किया और जमीन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रेषित करने के लिए निर्देशित किए।
लगभग एक घंटे तक निरीक्षण किया और इसके बाद चेतगंज थाने के लिए रवाना हो गए।
Source : Agency

पाठको की राय