Sunday, October 25th, 2026

वडोदरा में सौतेली बहन को भाई ने चाकू से किए11 वार

वडोदरा

गुजरात के वडोदरा शहर में एक युवक का अपनी सौतेली मां और बहन पर चाकू से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में आरोपी बहन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करते नजर आ रहा है। डॉक्टर्स से मिली जानकारी के अनुसार बहन के शरीर पर चाकू के घाव हैं, हालांकि उसके आंतरिक अंगों को नुकसान नहीं पहुंचा है।


इसलिए बच गई बहन की जान
खटंबा पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के हाथ में सब्जी काटने वाला छोटा चाकू था। इसी के चलते बहन के शरीर के अंदरूनी हिससे में कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची है। हालांकि, उसके जख्म भरने में 7-8 दिनों का समय लग सकता है।

मां बचाने आई तो उनके हाथ पर भी मार दिया चाकू
वारदात के बीच जब बेटी को बचाने मां बीच में आई तो बेटे ने उन पर भी हमला कर दिया था। इस दौरान मां के के दाहिने हाथ की कोहनी पर चाकू लगा। इसके बाद आरोपी ने चाकू फेंककर पत्थर उठा लिया और अपने ही घर का शीशा तोड़ दिया। पड़ोसियों ने 108 एंबुलेंस से दोनों को सयाजी अस्पताल भिजवाया।


आरोपी फॉरेंसिक साइंस का स्टूडेंट्स
इस संबंध में आरोपी की मां ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी को मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। इसके अलावा वह आर्थिक तंगी से भी परेशान था और घर में अक्सर पैसों की मां को लेकर मां और बहन से झगड़ा और मारपीट करता रहता था। यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि 24 वर्षीय आरोपी फॉरेंसिक साइंस का छात्र है।


अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही हुआ अरेस्ट
वारदात के दौरान आरोपी अपना आपा खो चुका है। बहन को चाकू मारने के बाद वह आसपास के लोगों से भी गाली-गलौच कर रहा था। इस दौरान वह भी घायल हो गया था। मौके पर पुहंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उसे भी इलाज के लिए अस्पताल ले गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

#चाकू से किए11 वार

Source : Agency

पाठको की राय