लड़ाई हो रहे युवकों के बीच पता बताना पड़ा महंगा, अज्ञात हमलों ने किया चाकू से हमला
रायपुर
राजधानी में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रहा है और ताजा मामला लाभांडी के बजरंग चौक का है जहां पर लड़ाई हो रहे युवकों के बीच एक युवक युवक ने उससे पता पूछा और बताने पर अज्ञात दो युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में तेलीबांधा पुलिस युवक को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया जहां उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।
तेलीबांधा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार देर रात की है जहां लाभांडी के बजरंग चौक पर कुछ युवकों में लड़ाई हो रही थी। इसी दौरान 19 वर्षीय छात्र दिनेश कुमार यादव अपने घर जा रहा था। दो लोगों में झगड़ा होते देखकर वह अपने दोपहिया वाहन को रोककर लड़ाई देखने लगा। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उसके घर का पता पूछा, उसने लाभांडी में रहना बताया। इस पर दोनों अज्ञात आऱोपियों ने बिना कुछ बोले उसकी जांघ में चाकू मारा और मौके से फरार हो गए। दिनेश कुमार कुछ समझ ही नहीं पाया कि उस पर चाकू से हमला क्यों किया गया।
इस बीच घायल युवक को उसके साथी खून से तरबतर हालत में तेलीबांधा पुलिस थाना लेकर गए। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने 108 एंबुलेंस बुलवाकर घायल छात्र को आंबेडकर अस्पताल पहुंचवाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि कमर के नीचे चाकू लगने की वजह से उसकी जान को तो कोई खतरा नहीं है, लेकिन उसका जख्म गहरा है। फिलहाल तेलीबांधा थाना पुलिस अज्ञात फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पाठको की राय