Wednesday, October 21st, 2026

लद्दाख की मौजूदा स्थिति पर आज राज्यसभा में बोलेंगे राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। 
कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 2 महीनों से भी ज्यादा वक्त से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच शुरू हुए संसद के बजट सत्र में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है।विपक्ष के नेताओं ने बजट पेश किए जाने के दौरान भी नारेबाजी की और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई। इस बीच कृषि कानूनों को लेकर मचे घमासान के बीच राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को घेरते हुए किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की।  पूर्वी लद्दाख की मौजूदा स्थिति पर आज राज्यसभा में बोलेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे और पीपी चौधरी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव रखा है।

 

#राजनाथ सिंह

Source : Agency

पाठको की राय