Monday, October 19th, 2026

लड़की की शादी की उम्र 18 के बजाए हो 21-CM शिवराज

भोपाल
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है।मुख्यमंत्री का कहना है कि मुझे लगता है कि बेटियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल  कर देना चाहिये। मैं इसे बहस का विषय बनाना चाहता हूं। देश-प्रदेश इस बात पर चिंतन करें। प्रत्येक गांव (Village) और विकासखंड स्तर पर हम बाल सुरक्षा समिति का गठन करेंगे। जिला स्तर पर महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की जानकारी प्रत्येक वन स्टॉप सेंटर (One stop center) से साझा की जायेगी। ताकि पीड़ित महिलाओं का पुनर्वास किया जा सके।


दरअसल, आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिला अपराध उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश-स्तरीय महिला जागरूकता अभियान “सम्मान” का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महिला अपराधों को रोकने अथवा घटित होने के उपरांत पीड़िता की सहायता करने वाले “असली हीरो” को सम्मानित भी किया गया। शिवराज ने कहा कि यह सरकार मूकदर्शक नहीं रहेगी।इस सरकार (MP Government) का संकल्प है अपराधियों को तबाह करना, नेस्तनाबूद करना और उन्हें मिट्टी में मिलाना।एक तरफ हम जागरुकता बढ़ाएंगे और दूसरी ओर अपराधियों को कड़ी सज़ा दिलाएंगे।

 

#CM शिवराज

Source : Agency

पाठको की राय