Monday, October 19th, 2026

लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन बने मैग्नस कार्लसन, रूस के खिलाड़ी को दी मात

 नई दिल्ली
नॉर्वे के शतरंज मास्टर मैग्नस कार्लसन ने दुबई में आयोजित फिडे वर्ल्ड चैम्पियनशिप में शुक्रवार को रूस के इयान नेपोमनियाच्ची को हराकर अपने खिताब का बचाव किया। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में इस महीने दुबई के एक्सपो 2020 में आयोजित वैश्विक टूर्नामेंट जीतने के लिए सात प्वॉइंट्स की लिमिट को पार करने के लिए जरूरी एक प्वॉइंट हासिल करते हुए नेपोमनियाच्ची को हराया।
 
कार्लसन ने एक के बाद एक कई गेम के ड्रॉ होने के बाद नेपामनियाच्ची की गलती का फायदा उठाते हुए रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के बाद उन्होंने कहा, ''एक बार चीजें ठीक हुईं तो सब कुछ मेरे मुताबिक होने लगा। वैसे भी आप वर्ल्ड चैम्पियनशिप में आसान जीत की उम्मीद नहीं करते हैं।''
 
कार्लसन ने चैम्पियनशिप द्वारा पेश किए गए दो मिलियन-यूरो (लगभग 17.13 करोड़) पुरस्कार का 60% अपने नाम किया। नेपोमनियाच्ची ने कहा कि वह यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि उनसे कहां गलती हुई। उन्होंने कहा, ''जो चीजें यहां मेरे साथ हुईं, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। अपने करियर में मैंने कुछ बड़ी गलतियां की हैं।''

 

Source : Agency

पाठको की राय