Thursday, October 22nd, 2026

लखनऊ में एक तकनीकी खामी की वजह से सजा भुगत रहे हैं 70 हजार लोग

लखनऊ
लखनऊ के गोमती नगर विस्तार की सीवर लाइनों में तकनीकी खामी की आशंका है। जिसकी वजह से 17 वर्ष बाद भी यहां सीवर की समस्या का निदान नहीं हो पाया है। तमाम प्रयासों के बावजूद सीवर लाइनों से सीवर नहीं निकल पा रहा है। रोजाना कॉलोनी में सीवर उफनाता रहता है। इसकी वजह से 70 हज़ार लोग सजा भुगत रहे हैं। 

गोमती नगर विस्तार का विकास 2004 से 06 में किया गया था। एलडीए के तत्कालीन अधिकारियों ने गोमती नगर विस्तार को सबसे एडवांस व स्मार्ट कॉलोनी होने का दावा किया था। सीवरेज सिस्टम से लेकर ड्रेनेज सिस्टम तक सभी अत्याधुनिक तकनीक से बनाने की बात कही गई थी। इसीलिए यहाँ एलडीए ने सबसे महंगी जमीनें बेची थीं। लेकिन अब जब कॉलोनी बस गई है तो सीवर की समस्या और विकराल रूप लेती जा रही है। अब इसमें तकनीकी खामी की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सीवर लाइन का लेवल ठीक नहीं है। जिसकी वजह से इससे सीवर डिस्पोजल नहीं हो पा रहा है। लाइन में ही सीवर भरता और उफनाकर सड़कों, लोगों के घरों में बहता है। हालांकि अभी तक इसकी वृहद तकनीकी जांच नहीं कराई गई है। लेकिन स्थानीय निवासी तकनीकी खामी की बात कह रहे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय