Monday, October 19th, 2026

लखनऊ केजीएमयू के मेडिकल स्टोर में मिलेंगी भरपूर सस्ती दवाएं, नहीं होगी स्टाक में कमी

लखनऊ
लखनऊ केजीएमयू में मरीजों को सस्ती दवा मुहैया कराने के लिए खोले गए एचआरएफ स्टोरों में अब दवा की कमी नहीं हो सकेगी। विवि प्रशासन ने अब साइंटिफिक कन्वेशन सेंटर में एचआरएफ का सेंट्रल स्टोर और कार्यालय खोले गए हैं।

शुक्रवार को केजीएमयू कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने स्टोर व कार्यालय का शुभारंभ किया। अब पूरे केजीएमयू में एचआरएफ के मेडिकल स्टोर को यहीं से दवा की आपूर्ति की जाएगी। एचआरएफ के प्रमुख डॉ. एचएस पाहवा ने बताया कि अब तक यह मुख्य परिसर में संचालित होता था। वहां इतनी जगह नहीं थी। इसलिए हम ज्यादा दवा नहीं मंगवा पा रहे थे। स्टोर में दवा खत्म होने जैसी शिकायत आती थी। क्योंकि दवा आने में समय लग जाता था।

 

Source : Agency

पाठको की राय