Tuesday, October 20th, 2026

लखनऊ PGI दवा घोटाले में हटाए गए 18 संविदाकर्मी 

 लखनऊ  
लखनऊ पीजीआई में लाखों रुपये के दवा घोटाले में किरकिरी के बाद  संस्थान प्रशासन ने 18 संविदाकर्मियों को हटा दिया है। इसमें आठ कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पीजीआई में इन कर्मियों को रखने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। पीजीआई प्रशासन ने यह कार्रवाई कमेटी की प्रारंभिक जांच के आधार पर की है।

पीजीआई में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कोष से मरीजों को इलाज के लिए मिलने वाली धनराशि पोस्ट डिपाजिट (पीडी) खाते से करीब 55 लाख रुपये की दवा निकाल ली गई है। यह दवाएं पर्चों पर डॉक्टरों के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से निकाली गई है। इसका खुलासा मरीज के पीडी खाते से रुपये गायब होने पर हुआ। मरीज ने इसकी शिकायत निदेशक डॉ. आरके धीमन से की। निदेशक ने निर्देश पर कमेटी जांच कर रही रही है।

एफआईआर कराए गए आठ कर्मचारियों के अलावा अन्य 10 की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। जांच कमेटी की संस्तुति पर निदेशक ने सभी 18 संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनके संस्थान में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। कार्यरत कंपनी को भी नोटिस भेजा गया है।
डॉ. आरके धीमन, निदेशक, पीजीआई

 

Source : Agency

पाठको की राय