Tuesday, October 20th, 2026

लखनऊ में आटो का नम्बर लगा चला रहा था कार, गाड़ी जब्त, युवक गिरफ्तार

 लखनऊ 
लख्ननऊ में तेलीबाग चौराहे के पास सोमवार को चेकिंग के दौरान हाईकोर्ट लिखी को रोका गया। जांच में कार पर लगी नम्बर प्लेट फर्जी निकली। टीएसआई भरतवीर सिंह के मुताबिक चेकिंग के दौरान प्रयागराज आरटीओ से रजिस्टर कार को रोका गया था।

ड्राइवर इसरार अहमद ने रोके जाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ा होने का दावा करते हुए होमगार्ड अमित बाजपेई को अर्दब में लेने का प्रयास किया। जिस पर होमगार्ड ने टीएसआई को सूचना दी थी। जांच में कार पर पड़ा नम्बर आटो का निकला। फर्जी नम्बर प्लेट लगी कार को जब्त करते हुए पीजीआई पुलिस को सूचना दी गई थी। जिसके बाद आरोपी इसरार अहमद को गिरफ्तार किया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय