Tuesday, October 20th, 2026

लखनऊ पुलिस मुंबई पहुंची, तांडव के निर्माता-निर्देशक से करेगी पूछताछ

 लखनऊ  
तांडव वेब सीरीज में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और कई अन्य अशोभनीय बातों की वजह से दर्ज कराई गई एफआईआर के मामले में लखनऊ पुलिस मुंबई में बुधवार को आरोपियों से पूछताछ करेगी। सोमवार को कोहरे की वजह से पुलिस ने सड़क मार्ग की बजाय ट्रेन से जाने का निर्णय ले लिया था। यह ट्रेन बुधवार तड़के सुबह मुंबई पहुंची। इस मामले में डायरेक्टर अली अब्बास जफर, निर्देशक हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अमेजन प्राइम की ओरिजनल कन्टेंट इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित को आरोपी बनाया गया है।

इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद ही इंस्पेक्टर अनिल सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम मुम्बई भेजी गई है। इस मामले ने सोशल मीडिया पर भी काफी तूल पकड़ रखा है। इस मामले में आरोपियों के बयान लेने के बाद विवेचक तय करेगा कि क्या कार्रवाई करनी है। वहीं इस मामले में लखनऊ में गाजीपुर और हसनगंज थाने में भी कुछ संस्थाओं ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

 

#तांडव

Source : Agency

पाठको की राय