रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूनार्मेंट-स्टेडियम पहुंचकर अफसरों ने देखी व्यवस्था
रायपुर
शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा, अटल नगर नवा रायपुर में सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता बढ़ाने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूनार्मेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूनार्मेंट 2 मार्च से प्रारंभ होकर 21 मार्च तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें छ: देशों की टीमें भाग ले रही हैं। अफसरों की टीम आज नवा रायपुर स्थित स्टेडियम पहुंची और व्यवस्था को देखने के साथ तैयारियां दुरूस्त करने निर्देश दिए।
टूनार्मेंट के संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने परिवहन आयुक्त कमलप्रीत सिंह, आईजी दीपांशु काबरा, आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आनंद छाबड़ा, कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह, संचालक खेल श्रीमती श्वेता सिन्हा सहित प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप, मुंबई के पदाधिकारियों ने स्टेडियम का अवलोकन किया और स्टेडियम में किए जा रहे सुधार तथा व्यवस्था संबंधित कार्यों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देंश दिए। टूनार्मेंट की तैयारियों के लिए स्टेडियम में सुधार, साज-सज्जा और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप, मुंबई के पदाधिकारियों ने बताया कि टूनार्मेंट का शुभारंभ 2 मार्च की शाम को किया जायेगा। इसके लिए बॉक्स, प्लेटिनम, गोल्ड और सिल्वर के लिए आॅनलाइन और आॅफलाइन टिकिट बिक्री की जायेगी। खिलाडि?ों का आने का क्रम 24-25 फरवरी से शुरू हो जायेगा। खिलाडि?ों एवं अंपायर आदि के लिए नवा रायपुर के मेफेयर होटल एवं लेक रिसॉर्ट में ठहरने की व्यवस्था की गई है। जिला दण्डाधिकारी डॉ एस भारतीदासन ने मेफेयर होटल एवं लेक रिसॉर्ट को अन्य बाहरी व्यक्तियों के लिए 22 फरवरी से 22 मार्च तक के लिए बायो बबल जोन घोषित किया है। यहां नागरिकों का आना -जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
राज्य शासन और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने स्टेडियम के बाहर और स्टेडियम के अंदर की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने खिलाडि?ों के ड्रेसिंग रूम, वीआईपी लांज, मीडिया कक्ष तथा दर्शकों के एंट्री एवं एग्जिट होने उनके सीटिंग अरेंजमेंट, प्रवेश व्यवस्था, पार्किंग सहित कई विषयों पर चर्चा की। उन्होंने खिलाडि?ों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात की सुगम व्यवस्था, साफ-सफाई, फूड जोन, आपातकालीन चिकित्सा, फायर ब्रिगेड, पार्किंग निर्बाध विद्युत संचालन सहित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी की।

पाठको की राय