रैली में जबरदस्त हमला: पीएम मोदी देश के सबसे बड़े दंगाई, बीजेपी है 'धंधाबाज' पार्टी : ममता
हुगली
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जबरदस्त हमला बोला। ममता बनर्जी ने हुगली की रैली में जहां बीजेपी को दंगाबाज पार्टी बता दिया तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी को देश का सबसे बड़ा दंगाई बताया। हुगली के सहारगंज में सीएम ममता बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, हर बार आप (भाजपा) कहते हैं कि तृणमूल कांग्रेस 'टोलाबाज' है, लेकिन मैं कहती हूं कि आप (भाजपा) 'दंगाबाज़ और धंधाबाज़' हैं। पीएम नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े 'दंगाबाज़' (दंगाई) हैं। ममता ने इसके साथ ये भी दावा किया कि, मैं विधानसभा चुनावों में गोलकीपर बनूंगी और भाजपा एक भी गोल नहीं कर पाएगी। ममता बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, बंगाल पर बंगाल शासन करेगा।
बंगाल पर गुजरात शासन नहीं करेगा। मोदी बंगाल पर राज नहीं करेंगे। बंगाल पर गुंडे और बदमाश राज नहीं करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया हार का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बुरा भाग्य पीएम नरेंद्र मोदी का इंतजार कर रहा है। हुगली की इसी रैली में भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर मनोज तिवारी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। टीएमसी में शामिल होने के बाद मनोज तिवारी ने ट्विटर पर लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने ट्वीट किया, 'आज से एक नई यात्रा शुरू होती है। आपके प्यार और समर्थन की जरूरत है।' पिछले दिनों उन्होंने पेट्रोल के बढ़ते दामों पर तंज भी किया था।

पाठको की राय