रैपिड, एक्सप्रसेवे, हाईवे और हवाई उड़ान से विकास छुएगा आसमान
मेरठ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के शिलान्यास के अवसर पर पश्चिम उप्र के विकास को केंद्र में रखा। इस क्षेत्र को मिले सौगातों की खुलकर चर्चा की। कहा कि हवाई उड़ान, रैपिड रेल कॉरिडोर, एक्सप्रेस-वे और हाईवे से शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिससे वेस्ट यूपी का विकास आसमान छुएगा। उन्होंने इन सभी परियोजनाओं को वेस्ट यूपी के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
पांच साल में विकास को मिली रफ्तार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के शिलान्यास के अवसर पर प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि 2017 के पहले इस क्षेत्र में विकास के कार्य शून्य थे। करीब पांच साल में हवाई उड़ान, रैपिड रेल कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे, हाईवे के प्रोजेक्ट ने विकास को गति दी। अब भारत का पहला और विश्व का चौथा बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश के अनेक शहरों के लिए उड़ानें उपलब्ध होंगी। वहीं दुनिया के हर कोने में जाने के लिए भी उड़ान की सुविधा रहेगी। किसानों को भी इसका लाभ इस प्रकार मिलेगा कि उनकी उपज हवाई जहाज के माध्यम से देश और विदेश के हर कोने में उपलब्ध होगी।

पाठको की राय