Tuesday, October 20th, 2026

राहुल गांधी पहले से बने मत्स्य पालन मंत्रालय की मांग कर घिरे 

नई दिल्ली
राहुल गांधी ने किसान आंदोलन और मछुआरों का जिक्र करते हुए कहा, 'सरकार ने देश की रीढ़ कहे जाने वाले किसानों के खिलाफ तीन बिल पास किए हैं। पुडुचेरी के अपने दौरे में राहुल गांधी ने बुधवार को मछुआरों की एक सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अलग मंत्रालय बनाने की बात कही, जिसे लेकर अब वह केंद्रीय मंत्रियों और ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। आपको आश्चर्य होगा कि मैं यहां मछुआरों के बीच किसानों की बात क्यों कर रहा हूं। मैं आप लोगों को समुद्र का किसान मानता हूं।'राहुल गांधी ने कहा कि यदि जमीन के किसानों के लिए दिल्ली में मंत्रालय हो सकता है तो फिर समुद्र के किसानों के लिए ऐसा क्यों नहीं हो सकता। 

राहुल गांधी के इस बयान पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, 'राहुल जी! आपको इतना तो पता ही होना चाहिए कि 31 मई, 2019 को ही मोदी जी ने नया मंत्रालय बना दिया और 20050 करोड़ रुपये की महायोजना (PMMSY) शुरू की जो आज़ादी से लेकर 2014 के केंद्र सरकार के खर्च (3682 cr) से कई गुना ज़्यादा है।'मत्स्य पालन मंत्रालय संभालने वाले गिरिराज सिंह ने एक और ट्वीट में लिखा, 'राहुल जी! मेरा आपसे अनुरोध है कि आप नए मत्स्यपालन  मंत्रालय में आएं या मुझे जहाँ बुलाएं, मैं आ जाता हूं। 

मैं आपको नए फ़िशरी मंत्रालय के द्वारा पूरे देश तथा पुडुचेरी में चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताता हूं।' यही नहीं गिरिराज सिंह ने इटैलियन में भी एक ट्वीट कर राहुल गांधी पर तंज कसा है। उनके अलावा स्मृति इरानी ने भी राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए इटैलियन में उन्हें लेकर कॉमेंट किया है। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी एक ट्वीट कर राहुल गांधी पर तंज कसा है। गिरिराज सिंह और मत्स्य पालन मंत्रालय को टैग करते हुए अनुराग ठाकुर ने लिखा है, 'राहुल गांधी जी यह मंत्रालय और यह मंत्री हैं। और ये फिर एक बार, झूठ की राजनीति के चक्कर में, कांग्रेस पार्टी की किरकिरी हो रही है।'

 

#राहुल गांधी

Source : Agency

पाठको की राय