Tuesday, October 20th, 2026

राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन का आरोप ,सांसद ने की कार्रवाई की मांग

जबलपुर
 लोकसभा में गत दिवस कांग्रेस नेता एवँ साँसद राहुल गांधी द्वारा सदन की गरिमा को ठोकर मारते हुए सदन की अवमानना करने के लिए लोकसभा के मुख्य सचेतक एवँ जबलपुर साँसद राकेश सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विषेशाधिकार हनन का प्रस्ताव देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

साँसद राकेश सिंह ने सदन में राहुल गाँधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव देते हुए कहा कि भारत के लोकतंत्र का सम्पूर्ण विश्व में सम्मान है और हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा भी है यह सिर्फ सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नही अपितु अत्यंत प्राचीन भी है। मेरा अनुभव है कि जो सदस्य पहली बार सदन में चुनकर आते है वे भी जानते है कि लोकतंत्र का यह सर्वोच्च मंदिर नियमो और परंपराओं से चलता है। परंतु चार बार का कोई मंद बुद्धि बालक साँसद इस बात को नही जानता। वह स्वयं इस बात को नही जानता तो कोई बात नही परंतु अपनी अनभिज्ञता के कारण वह सदन की गरिमा को ठोकर मारे यह स्वीकार नही है।

साँसद राकेश सिंह ने कहा 11 फरवरी को इस सदन में यही हुआ और कांग्रेस के नेता व चार बार के साँसद राहुल गांधी ने लोकसभा में जो असंसदीय आचरण किया। वह संसदीय गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाला है।आपकी अनुमति लिए बिना प्रोटेटेस्ट लिए दो मिनिट का मौन संसदीय विचार प्रवाह को स्तब्ध करने वाली घटना है। यह आचरण सदन की गरिमा और प्रतिष्ठा को कलंकित करने वाला है।

 

 

#राहुल गांधी

Source : Agency

पाठको की राय