Tuesday, October 20th, 2026

राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी सांसद संजय जायसवाल लेकर आए विशेषाधिकार हनन का नोटिस 

नई दिल्ली
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का हवाला देते हुए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद जायसवाल ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया है। बीजेपी के लोकसभा सांसद संजय जायसवाल ने 11 फरवरी को राहुल गांधी द्वारा सदन में की गई टिप्पणी पर विरोध जताते हुए उनके खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया है।  केंद्र सरकार के नए कानूनों को लेकर राहुल ने कहा कि ये पूरी तरह से दो पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए हैं। 

राहुल ने कहा कि ये सरकार हम दो हमारी दो की तर्ज पर चल रही है। दो लोग सरकार में हैं और दो उनके उद्योगपति मित्र हैं। राहुल गांधी की इस टिप्पणी के बाद सदन में बीजेपी सांसदों ने जोरदार हंगामा भी किया था। राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा, किसी जमाने में परिवार का नियोजन का विज्ञापन आता था, जिसमें हम दो हमारे दो लिखा होता था। अब उसी तर्ज पर देश चल रहा है, हम दो और हमारे दो। 

राहुल ने कहा कि कृषि कानूनों के जरिए सरकार दो लोगों की जेब में देश के किसान का पैसा डालना चाहते हैं। सदन में लगातार कृषि कानून पर बोलने के कारण बीजेपी नेताओं ने जमकर हंगामा किया। राहुल गांधी ने आज दिल्ली की सीमा पर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोनल के दौरान शहीद हुए 200 से अधिक किसानों लोकसभा में श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी के 2 मिनट के मौन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि, इस तरीके का सदन में व्यवहार करना उचित नहीं है। आपने सदन की गरिमा गिराई है। 

 

#बीजेपी सांसद संजय जायसवाल

Source : Agency

पाठको की राय