Tuesday, October 20th, 2026

राहत, इंग्लैंड से बिहार लौटे 97 लोगों में से 50 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

पटना 
रविवार को कुल 14 लोगों की रिपोर्ट को दोबारा जांच के लिए रोका गया था। जिसमें से सात लोगों की रिपोर्ट आ गई है। वे सभी नेगेटिव हैं। इंग्लैंड से पटना आए सात और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बाकी सात की रिपोर्ट मंगलवार को आएगी।सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी सिंह ने बताया कि अब तक कुल 50 लोगों की जांच रिपोर्ट आ गई है। किसी में भी कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि नहीं हुई है। 

उन्होंने बताया कि पटना आए 91 लोगों में से 57 लोगों का सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजा गया था। अब तक 50 लोगों की रिपोर्ट आ गई है। बाकी लोग या तो नहीं मिले हैं अथवा शहर से बाहर गए हैं। उनकी खोज के लिए पटना एसएसपी को सूची सौंपी गई है इससे पहले पटना में सोमवार को 143 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं इलाज के दौरान कोरोना से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि मृतकों में पांच पटना के थे। 

इनमें नॉर्थ एसके पुरी की शशि सिन्हा, एसके पुरी के अविनाश चंद्र, मिथिला कॉलोनी के सुरेश मिश्रा, डॉक्टर्स कॉलोनी की किरण सिन्हा, नौबतपुर के कृष्णा चौधरी, बेगूसराय की फरीदा खातून और दरभंगा के छोटे ठाकुर शामिल हैं। सभी की मौत इलाज के दौरान एम्स में हुई। पटना में अब कुल संक्रमितों की संख्या 49605 हो गई है। अब तक 47467 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 1756 एक्टिव संक्रमित हैं। पीएमसीएच में सोमवार को 1239 लोगों की कोरोना जांच हुई। इनमें मात्र दो संक्रमित मिले। दोनों पटना के हैं। 

 

#रिपोर्ट निगेटिव

Source : Agency

पाठको की राय