Tuesday, October 20th, 2026

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई जाएगी शपथ

भोपाल

 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क (मंत्रालय) में शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रात: 11 बजे मतदाता शपथ दिलाई जायेगी। देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाये रखने एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली जायेगी।

 

 

#राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Source : Agency

पाठको की राय