Tuesday, October 20th, 2026

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा उनके प्रशासन में चीन को कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी

वाशिंगटन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उनके प्रशासन में चीन को कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी लेकिन वह चीन के साथ जो नया संबंध वह बनाना चाहते हैं, उसमें संघर्ष की जरूरत नहीं है।

रविवार को प्रसारित एक साक्षात्कार में बाइडन ने कहा कि उन्होंने 20 जनवरी को राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद अब तक चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि वे दोनों कई बार पहले उस समय मिले चुके हैं, जब वे दोनों उप राष्ट्रपति के तौर पर देश की सेवा कर रहे थे।

बाइडन ने कहा, मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं। सीबीएस पर रविवार को प्रसारित ‘फेस द नेशन’ के दौरान साक्षात्कार में बाइडन ने कहा कि जब वे दोनों बात करेंगे तो उनके पास बात करने के लिए काफी कुछ होगा।

 

#राष्ट्रपति जो बाइडन

Source : Agency

पाठको की राय