रामपुर डीएम आन्जनेय कुमार बने मुरादाबाद के कमिश्न
लखनऊ
प्रदेश सरकार ने मंगलवार की देर रात छह जिलों के डीएम व चार मंडलों के आयुक्त बदल दिए। तो वहीं, समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व रामपुर से सांसद आजम खान पर कार्रवाई करने वाले जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह पर योगी सरकार मेहरबान नजर आई। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।योगी सरकार ने रामपुर डीएम आन्जनेय कुमार सिंह पदोन्नति के बाद मुरादाबाद मंडल का कमिश्नर बनाया है। बता दें कि आन्जनेय कुमार सिंह सिक्किम कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आन्जनेय कुमार सिंह समाजवादी पार्टी के शासन काल में 16 फरवरी 2015 से यूपी में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। सामान्य नियमों के तहत उनकी प्रतिनियुक्ति नहीं बढ़ सकती थी।
लेकिन केंद्र ने नियमों को शिथिल कर सिंह की प्रतिनियुक्ति उत्तर प्रदेश में दो साल के लिए और बढ़ा दी है। केंद्रीय कार्मिक एवं पेशन मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया था। आन्जनेय कुमार सिंह अब 2023 से तक यूपी में बने रहेंगे। आजम खान पर कार्रवाई कर आए थे चर्चाओं में रामपुर के जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह, रामपुर के सांसद व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आमज खान पर कार्रवाई को लेकर खासा चर्चाओं में आए थे। उन्होंने आजम खान और उनके परिवार द्वारा कब्जा की गई कई जमीनों को कब्जा मुक्त करवाया था। इस दौरान आजम खान को भू-माफिया घोषित किया गया था।

पाठको की राय