Tuesday, October 20th, 2026

राप्रसे के चार अधिकारियों के तबादले

रायपुर
राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला किया गया है।  2008 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ओपी सिंह को अपर कलेक्टर बीजापुर से रायपुर गृह विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। ओपी सिंह को पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण में उप सचिव बनाया गया है। वहीं 2015 बैच के बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार पटेल को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में अवर सचिव बनाया गया है।

वहीं 2016 बैच की सुमन राज को डिप्टी कलेक्टर कोरिया व नगर पालिका निगम कमिश्नर के अतिरिक्त प्रभार पर  बीजापुर भेजा गया है। उन्हें बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं 2017 बैच के मनोज कुमार बंजारे को भोपालपट्टनम जनपद सीईओ से बीजापुर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय