Wednesday, October 21st, 2026

रानी कमलापति स्टेशन: अब यहां मिलेंगी इतनी सारी सुविधाएं, सिर्फ नाम नहीं बदला है

भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण कर दिया गया। इस स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर डेवलप कर दिया गया है। कभी हबीबगंज स्टेशन के नाम से जाने जाना वाले इस स्टेशन में आखिर ऐसा क्या है, जिससे इसकी इतनी ज्यादा चर्चा हो रही है।  

अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वह सभी सुविधाएं हैं जो किसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट में होती हैं। यहां पर पैसेंजर्स की फैसिलिटी के साथ साथ उसकी सेफ्टी का भी पूरा ख्याल रखा गया है। पीएम मोदी ने ऐसे ही नहीं कहाकि यह स्टेशन भारतीय रेलवे की भव्यता का प्रतिबिंब होगा।

बड़ी रकम खर्चकर हुआ तैयार
इस स्टेशन को डेवलप करने में एक बड़ी रकम खर्च हुई है। इसको रीकंस्ट्रक्ट करने में कुल 450 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। यहां पर भीड़ अनियंत्रित न होने पाए इसका खास ख्याल रखा गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यहां पर अलग एंट्री और एग्जिट गेट रखा गया है।

एक साथ बैठ सकेंगे 1100 लोग
रेलवे स्टेशन से प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए यहां पर कई एस्कलेटर और लिफ्ट भी लगाई गई हैं। इसके अलावा पैसेंजर्स को अगर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है तो उन्हें इसमें बिल्कुल भी तकलीफ नहीं होगी। इसके लिए यहां ओपन कॉनकोर्स भी बनाया गया है। इसमें 700 से 1100 लोग एक साथ बैठ सकते हैं।

मिलेगी पूरी जानकारी
यहां पर ट्रेनों से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सभी जानकारी के लिए पूरे स्टेशन पर अलग-अलग भाषा में कई डिसप्ले बोर्ड लगे हैं। इसके साथ ही पैसेंजर्स को भूख और थकान की समस्या से भी नहीं जूझना होगा। इसके लिए विभिन्न फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट्स, एसी वेटिंग रूम, डॉरमेट्री, वीआईपी लाउंज भी हैं। साथ ही स्टेशन की हर गतिविधि पर निगाह रखने के लिए करीब 160 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनसे 24 घंटे यहां नजर रखी जा सकेगी।

 

#रानी कमलापति

Source : Agency

पाठको की राय