Tuesday, October 20th, 2026

राज्यसभा में कृषि कानूनों पर हंगामा, कार्यवाही 11:30 बजे तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली
कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 2 महीनों से भी ज्यादा वक्त से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच शुरू हुए संसद के बजट सत्र में मंगलवार को जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। विपक्ष ने राज्यसभा में कृषि कानूनों पर चर्चा की मांग की, जिसे चेयरमैन वेंकैया नायडू ने खारिज करते हुए कहा कि कृषि कानूनों पर चर्चा आज नहीं, बल्कि कल होगी। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने नारेबाजी कर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाते हुए सदन से वॉ़कआउट कर दिया।
10:30 बजे के बाद फिर से शुरू हुई राज्यसभा की कार्यवाही, कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष की नारेबाजी, चेयरमैन वेंकैया नायडू ने 11:30 बजे तक की कार्यवाही स्थगित
 

 

Source : Agency

पाठको की राय